Stock Market Next Week: इस सप्ताह बाजार की चाल का खुला रहस्य! जानिए वो छुपे हुए फैक्टर्स जो तय करेंगे शेयर मार्केट का रुख!

Stock Market Next Week: कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, वैश्विक व्यापार में रुकावट और अनिश्चित परिस्थितियां शेयर बाजार में दबाव डाल रही हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय तनाव और सैन्य टकराव कम नहीं हुए, तो निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है और बाजार में और गिरावट आ सकती है।

Stock Market Next Week: इस सप्ताह बाजार की चाल का खुला रहस्य! जानिए वो छुपे हुए फैक्टर्स जो तय करेंगे शेयर मार्केट का रुख!

(Stock Market Next Week/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 8, 2026 / 04:57 pm IST
Published Date: March 8, 2026 4:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बीते सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी 2–3% तक गिरे।
  • इंडिगो का शेयर सबसे ज्यादा 8.68% गिरा।
  • बैंकिंग सेक्टर पर भारी दबाव रहा।

नई दिल्ली: Stock Market Next Week बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई और इसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से पश्चिम एशिया की स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इससे कच्चे तेल की कीमत बढ़ गई और वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ। जिससे निवेशक अनिश्चितता के बीच सतर्क नजर आ रहे हैं। अगर सैन्य टकराव कम नहीं होता, तो आने वाले सप्ताह में भी बाजार दबाव में रह सकता है।

साप्ताहिक गिरावट (Weekly Decline)

होली के कारण पिछले सप्ताह शेयर बाजारों में सिर्फ चार दिन ही कारोबार हुआ। बीएसई सेंसेक्स सप्ताह के दौरान 2,368.29 अंक यानी 2.91 प्रतिशत टूटकर 78,918.90 अंक पर बंद हुआ, जो 17 अप्रैल 2025 के बाद का निचला स्तर है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 728.20 अंक यानी 2.89 प्रतिशत गिरकर 24,450.45 अंक पर आ गया, जो 29 अगस्त 2025 के बाद का सबसे कम स्तर है। मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी दबाव देखा गया।

दबाव में प्रमुख सेक्टर्स (Sectors are Under Pressure)

बैंकिंग सेक्टर पर सबसे अधिक दबाव रहा। इसके अलावा रियलिटी, वित्त, मीडिया, ऑटो और तेल एवं गैस सेक्टर्स भी कमजोर प्रदर्शन कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के सूचकांक भी क्रमशः 2.77 और 2.54 प्रतिशत नीचे गए। निवेशक बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता और तेल की महंगाई के कारण सतर्क हैं।

बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट (Fall in Shares)

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर सबसे अधिक 8.68 प्रतिशत गिरा। एलएंडटी 7.75 प्रतिशत, टाटा स्टील 6.52 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 6.20 प्रतिशत नीचे आए। इसके अलावा इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी गिरावट दर्ज किया गया। वहीं, बीईएल में सबसे अधिक 5.38 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

निवेशकों के लिए सलाह (Advice For Investors)

बाजार की अनिश्चितता के मद्देनजर निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आने वाले सप्ताह में पश्चिम एशिया की घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं। शेयर बाजार में तेजी या गिरावट का असर तेल की कीमत और वैश्विक आर्थिक हालात पर भी निर्भर करेगा। निवेशकों को लंबी अवधि के लिए सोचकर ही निर्णय लेने की सलाह दी जा रही है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।