IREDA Share Price: सरकारी स्टॉक में 11% की जबरदस्त छलांग, अब दांव लगाएं या निकाल लें पैसा? एक्सपर्ट भी हैं कन्फ्यूज

IREDA Share Price: सरकारी कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के शेयर में करीब 11% की जोरदार बढ़त देखी गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह अहम रेजिस्टेंस स्तर को पार करता है तो आगे और तेजी आ सकती है। (NSE: IREDA, BSE: 544026)

IREDA Share Price: सरकारी स्टॉक में 11% की जबरदस्त छलांग, अब दांव लगाएं या निकाल लें पैसा? एक्सपर्ट भी हैं कन्फ्यूज

(IREDA Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 22, 2026 / 03:52 pm IST
Published Date: April 22, 2026 3:52 pm IST

नई दिल्ली: IREDA Share Price Today: सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी IREDA के शेयर में आज बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। इंट्राडे ट्रेडिंग में यह करीब 10.85% चढ़कर 142.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। पिछले एक महीने में ही इस स्टॉक ने लगभग 27% की बढ़त दर्ज की है। इस तेजी ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और बाजार में इसके प्रदर्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

मजबूत बिजनेस अपडेट बनी वजह

कंपनी के हालिया बिजनेस अपडेट ने इस तेजी को सहारा दिया है। वित्त वर्ष 2026 के अंत तक IREDA का लोन सैंक्शन 9% बढ़कर 51,883 करोड़ रुपये हो गया। जो पिछले साल 47,453 करोड़ रुपये था। वहीं लोन डिस्बर्समेंट 16% बढ़कर 34,946 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का कुल लोन बुक भी 22% बढ़कर 93,075 करोड़ रुपये हो गया। जो इसकी मजबूत ग्रोथ को दर्शाता है।

तकनीकी संकेत

टेक्निकल चार्ट्स के अनुसार, स्टॉक में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर ने गिरती ट्रेंडलाइन को तोड़ दिया है जो तेजी के रिवर्सल का संकेत देता है। यह अपने अहम EMA के ऊपर भी पहुंच चुका है जो सकारात्मक संकेत है। हालांकि 140 रुपये के आसपास 200 दिन का SMA एक मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है। अगर यह स्तर पार होता है तो स्टॉक में और तेजी आ सकती है। जबकि 127-124 रुपये का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है।

Indian Renewable Energy Dev Agency Ltd (IREDA) – स्टॉक डिटेल्स

विवरण आंकड़े
कंपनी Indian Renewable Energy Development Agency Ltd
मौजूदा कीमत ₹ 140.85
बदलाव +₹11.99 (+9.30%)
तारीख/समय 22 अप्रैल, 3:20 PM IST
ओपन ₹ 128.86
हाई ₹ 142.85
लो ₹ 128.68
मार्केट कैप ₹37.82K करोड़
P/E रेशियो 20.59
52 हफ्ते का हाई ₹ 186.58
52 हफ्ते का लो ₹ 108.65
डिविडेंड यील्ड 0.43%
तिमाही डिविडेंड ₹ 0.15

एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 130 रुपये के आसपास सपोर्ट और 140 रुपये पर रेजिस्टेंस है। अगर स्टॉक 133 रुपये के ऊपर टिकता है तो यह 144 रुपये तक जा सकता है। कंपनी के पिछले तिमाही नतीजे भी मजबूत रहे, जिसमें मुनाफा और रेवेन्यू दोनों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। IREDA एक ‘नवरत्न’ सरकारी कंपनी है जो नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करती है और इसमें सरकार की बड़ी हिस्सेदारी है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।