Swara Baby Products IPO: निवेशकों के लिए खुल सकता है बड़ा मौका, डायपर बनाने वाली कंपनी का 1000 करोड़ का IPO जल्द, सेबी में दाखिल हुए पेपर्स
Swara Baby Products IPO: स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स ने 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए हैं। इसमें 500 करोड़ रुपये के नए शेयर और 500 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल हैं। जुटाई गई राशि का एक हिस्सा मध्य प्रदेश में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने में लगाया जाएगा।
(Swara Baby Products IPO/ Image Credit: AI-generated)
- स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स ₹1,000 करोड़ का IPO ला रही है।
- ₹500 करोड़ नए शेयर और ₹500 करोड़ OFS शामिल हैं।
- मध्य प्रदेश में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर निवेश होगा।
नई दिल्ली: Swara Baby Products IPO: शिशु डायपर, वयस्क डायपर और महिला स्वच्छता उत्पाद बनाने वाली कंपनी स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स ने 1,000 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए सेबी के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं। यह कंपनी फर्स्टक्राई के सपोर्ट से जुड़ी बताई जा रही है। प्रस्तावित IPO में 500 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 500 करोड़ का हिस्सा ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए मौजूदा निवेशक बेचेंगे।
फंड का उपयोग कहां होगा? (Utilization of Funds)
कंपनी नए शेयरों से जुटाई जाने वाली राशि का बड़ा हिस्सा विस्तार योजनाओं में लगाएगी। इसमें करीब 198.2 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 100 करोड़ रुपये का उपयोग मौजूदा कर्ज चुकाने या उसे समय से पहले समाप्त करने में किया जाएगा। जिससे कंपनी का वित्तीय बोझ कम होगा।
सब्सिडियरी कंपनियों में निवेश (Investment in Subsidiary Companies)
स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स अपनी सब्सिडियरी कंपनियों सोलिस हाइजीन, स्वरा हाइजीन और के.ए. एंटरप्राइजेज हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड में भी 27.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ताकि उनकी बकाया देनदारियों का भुगतान किया जा सके। कंपनी ने संकेत दिया है कि वह 100 करोड़ रुपये तक का प्री-आईपीओ प्लेसमेंट भी कर सकती है। जिससे अंतिम इश्यू साइज में बदलाव हो सकता है।
IPO क्या है और इसका महत्व (What is an IPO?)
आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग वह प्रक्रिया है जिसमें कोई निजी कंपनी पहली बार अपने शेयर आम जनता को बेचकर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होती है। इससे पहले कंपनी का स्वामित्व सीमित निवेशकों के पास होता है। लेकिन IPO के बाद आम निवेशक भी शेयर खरीदकर कंपनी में हिस्सेदार बन सकते हैं। यह कंपनियों को पूंजी जुटाने और विस्तार करने का अवसर देता है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- V-Marc India Bonus Share: 39 रुपये के शेयर ने बदली निवेशकों की किस्मत! अब कंपनी एक पर 5 बोनस शेयर बांटेगी, रिकॉर्ड डेट मिस किया तो पछताएंगे
- Saharanpur News: बंद कमरे में इस हाल में मिली महिला-पुरुष की लाश, खौफनाक नजारा देख पुलिस के भी उड़े होश
- Mysterious Motor Boat Found In Bargi Dam : पानी घटते ही सामने आया बरगी बांध का दशकों पुराना राज! सतह पर दिखी रहस्यमयी नाव, ये गुप्त नाम बना चर्चा का विषय

Facebook


