Tata Power Share Price: गुजरात से आई बड़ी अपडेट और चमक उठा Tata का शेयर! पल में ही 52 सप्ताह के हाई पर पहुंचा ये स्टॉक, निवेशक रह गए हैरान

Ads

Tata Power Share Price: Tata Power Company Ltd को बड़ी राहत मिली है। गुजरात सरकार ने संशोधित पावर परचेज एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी है। इसके बाद कंपनी अब अपनी 4 गीगावाट मुंद्रा प्लांट से दोबारा लंबी अवधि के लिए बिजली सप्लाई शुरू कर सकेगी, जिससे कारोबार को मजबूती मिलेगी। (NSE: TATAPOWER, BSE: 500400)

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 03:43 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 03:46 PM IST

(Tata Power Share Price/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • शेयर 52 वीक हाई ₹418.45 पर पहुंचा
  • एक दिन में करीब 5% की तेजी
  • गुजरात सरकार ने PPA को मंजूरी दी

नई दिल्ली: Tata Power Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को स्टॉक करीब 5% चढ़कर 418.45 रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जो इसका 52 सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर है। इस तेजी ने निवेशकों का ध्यान फिर से इस शेयर की ओर खींचा है।

सरकार के फैसले से मिला बड़ा सपोर्ट

इस उछाल के पीछे सबसे बड़ी वजह गुजरात सरकार का हालिया फैसला है। सरकार ने संशोधित पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद अब टाटा पावर अपनी 4 गीगावाट क्षमता वाली मुंद्रा प्लांट से दोबारा लंबी अवधि के लिए बिजली सप्लाई शुरू कर सकेगी, जिससे कंपनी के कारोबार को मजबूती मिलेगी।

प्लांट बंद होने से हुआ था बड़ा नुकसान

रिपोर्ट्स के अनुसार, आयातित कोयले से चलने वाला यह पावर प्लांट पिछले 6 महीनों से बंद था। इसके चलते कंपनी को वित्त वर्ष 2026 के पहले 9 महीनों में करीब 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इससे पहले सरकार ने इमरजेंसी क्लॉज वापस ले लिया था, जिसके तहत कंपनियों को महंगे आयातित कोयले से बिजली उत्पादन पर मुआवजा मिलता था।

एक्सपर्ट्स की राय

कंपनी के सीईओ और प्रवीर सिन्हा ने कहा कि यह मंजूरी अतिरिक्त पावर परजेज एग्रीमेंट से जुड़ी है और उम्मीद है कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र भी इसी मॉडल को अपनाएंगे। वहीं, ICICI Securities के अनुसार इस फैसले से कंपनी को 700-800 करोड़ रुपये का फायदा हो सकता है। अगर अन्य राज्य भी ऐसा करते हैं, तो हर साल 1200-1400 करोड़ रुपये तक का लाभ संभव हो सकता है।

Tata Power Company Ltd – स्टॉक जानकारी (20 मार्च 2026)

विवरण (Details) मान (Value)
कंपनी का नाम Tata Power Company Ltd
वर्तमान मूल्य ₹404.30
आज का बदलाव +₹5.80 (1.46%)
ओपन (Open) ₹402.00
हाई (High) ₹418.45
लो (Low) ₹402.00
मार्केट कैप ₹1.29 लाख करोड़
P/E रेशियो 34.08
52 सप्ताह हाई ₹418.45
52 सप्ताह लो ₹335.00
डिविडेंड यील्ड 0.56%
त्रैमासिक डिविडेंड ₹0.57

शेयर का प्रदर्शन और रिटर्न

टाटा पावर का शेयर आज 402 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान करीब 5 प्रतिशत उछाल के साथ 418.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई स्तर तक पहुंच गया। साथ ही यह बीएसई पर 52 सप्ताह का हाई भी है। इसका 52 सप्ताह का लो 335 रुपये है। पिछले एक साल में शेयर करीब 10% चढ़ा है, जबकि 3 साल में इसने निवेशकों को पैसा दोगुना यानी 100% रिटर्न दिया है, जो इसके मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Tata Power Company Ltd का शेयर क्यों बढ़ा?

गुजरात सरकार द्वारा संशोधित पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) को मंजूरी मिलने से शेयर में तेजी आई।

शेयर ने 52 वीक हाई कितना छुआ?

शेयर करीब ₹418.45 के स्तर तक पहुंचा, जो इसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है।

मुंद्रा प्लांट से कंपनी को क्या फायदा होगा?

अब कंपनी 4 गीगावाट क्षमता से लॉन्ग टर्म बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर सकेगी, जिससे आय बढ़ेगी।

प्लांट बंद रहने से कितना नुकसान हुआ था?

वित्त वर्ष 2026 के पहले 9 महीनों में कंपनी को करीब ₹1000 करोड़ का नुकसान हुआ।