Bonus Share: शेयर बाजार में ‘बोनस की बारिश!’ ये तीन कंपनियां देंगी मुफ्त शेयर, रिकॉर्ड डेट बेहद नजदीक, क्या आप बन पाएंगे डबल मुनाफे के हकदार?

Ads

Bonus Share: इस हफ्ते शेयर बाजार में तीन कंपनियां एक्स-बोनस स्टॉक के रूप में ट्रेड करेंगी। यानी रिकॉर्ड डेट के बाद निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ मिलेगा। इन कंपनियों में एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड भी शामिल है। आइए जानते हैं इन कंपनियों और उनके बोनस प्लान की पूरी जानकारी।

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 10:08 AM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 10:09 AM IST

(Bonus Share News/ Image Credit: mstock)

HIGHLIGHTS
  • इस हफ्ते तीन कंपनियां एक्स-बोनस स्टॉक के रूप में ट्रेड करेंगी।
  • Foce India Ltd: 5 शेयर पर 7 बोनस, रिकॉर्ड डेट 2 मार्च।
  • LKP Finance Ltd: 1 शेयर पर 4 बोनस, रिकॉर्ड डेट 6 मार्च।

नई दिल्ली: Bonus Share News शेयर बाजार में इस सप्ताह तीन कंपनियां एक्स-बोनस स्टॉक के रूप में ट्रेड करने जा रही है। एक्स-बोनस का मतलब है कि रिकॉर्ड डेट के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट तक शेयर होंगे, वही बोनस पाने के योग्य होंगे। इस सूची में Foce India Ltd, LKP Finance Ltd और Silver Touch Technologies Ltd शामिल हैं। आइए जानतें है कि ये कंपनियां क्या ऑफर दे रही हैं?

Foce India Ltd का बोनस प्लान

Foce India Ltd ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर 5 शेयर पर 7 बोनस शेयर देने की घोषणा की है। कंपनी ने इसके लिए 2 मार्च सोमवार को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी जिस निवेशक के पास इस दिन तक 5 शेयर होंगे, उसे 7 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई में 1,747 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में इस स्टॉक ने करीब 11.45 प्रतिशत रिटर्न दिया है, जबकि तीन साल में यह करीब 159 प्रतिशत बढ़ चुका है। कंपनी एनएसई में भी सूचीबद्ध है।

LKP Finance Ltd की दमदार तेजी

LKP Finance Ltd ने एक शेयर पर 4 बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए 6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। शुक्रवार को यह शेयर 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 990.05 रुपये पर बंद हुआ। यह स्टॉक बीते एक साल में लगभग 199 प्रतिशत चढ़ चुका है। वहीं, तीन साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 1237 प्रतिशत का शानदार रिटर्न देकर इसे मल्टीबैगर बना दिया है।

Silver Touch Technologies Ltd बोनस के साथ स्टॉक स्प्लिट

Silver Touch Technologies Ltd निवेशकों को एक शेयर पर एक बोनस शेयर देगी। साथ ही कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटेगी। स्प्लिट के बाद फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये रह जाएगी। बोनस और स्प्लिट दोनों के लिए 6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। पिछले तीन महीनों में यह स्टॉक 82 प्रतिशत उछल चुका है, जबकि एक साल में 116 प्रतिशत रिटर्न दिया है। शुक्रवार को बीएसई में इसका भाव 1,410.15 रुपये पर बंद हुआ।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

एक्स-बोनस स्टॉक का मतलब क्या है?

एक्स-बोनस स्टॉक का मतलब है कि रिकॉर्ड डेट के बाद खरीदे गए शेयर पर निवेशक को बोनस शेयर नहीं मिलेगा। केवल रिकॉर्ड डेट तक शेयर रखने वाले निवेशक ही बोनस के हकदार होते हैं।

Foce India Ltd का बोनस ऑफर क्या है?

Foce India Ltd हर 5 शेयर पर 7 बोनस शेयर दे रही है। रिकॉर्ड डेट 2 मार्च 2026 तय की गई है।

LKP Finance Ltd का बोनस ऑफर क्या है?

LKP Finance Ltd हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दे रही है। इसका रिकॉर्ड डेट 6 मार्च 2026 है।

Silver Touch Technologies Ltd क्या योजना दे रही है?

यह कंपनी हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी और 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 5 हिस्सों में बांटेगी। रिकॉर्ड डेट 6 मार्च 2026 है।