मुंबई। बिग बॉस 13 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में अभी कंस्टेंट्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही हैं। 7 में से 2 कंटेस्टेंट्स घर छोड़कर जाएंगे। वहीं पांच में लड़ाई होगी। फाइनल गेम में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा।
Read More News: बिग बॉस 13: ग्रैंड फिनाले से पहले बदलेगा गेम, माहिरा शर्मा होंगी घर…
इस बीच इस सीजन में सलमान खान पर बायस्ड होने के आरोप लगे हैं। कई ऐसे मौके आए जब कंटेस्टेंट्स और सेलेब्स भी खुलेआम शो के बायस्ड होने की बात करते दिखे। वहीं देखा गया कि जब जब सोशल मीडिया में बायस्ड कहा गया तो सिद्धार्थ शुक्ला का नाम जरूर जोड़ा गया।
Read More News: बिग बॉस की इस पूर्व कंटेस्टेंट ने अब तोड़ दी अपनी पांचवी शादी, ये व…
बायस्ड के आरोप लगाने की पहली वजह आसिम-सिद्धार्थ की लड़ाई मानी जा सकती है। शो में गेम्स के दौरान सिद्धार्थ ने कई बार अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाए। जिसके चलते सिद्धार्थ और आसिम की लड़ाई ने खूब चर्चा बटोरी। दोनों के एग्रेसिव रवैये को देखने के बाद भी मेकर्स ने उनके खिलाफ कड़ा एक्शन नहीं लिया, सिर्फ नॉमिनेट किया।
Read More News: बिग बॉस की विनर रही शिल्पा शिंदे बोली- आसिम रियाज में विनर बनने की…
वहीं दूसरी वजह सिद्धार्थ और रश्मि की लड़ाई है। सिद्धार्थ ने रश्मि पर ऐसी लड़की कहकर कमेंट किया था। लेकिन इसके लिए सिद्धार्थ नहीं बल्कि रश्मि देसाई को मुद्दा खींचने पर डांट पड़ी। तब भी सलमान खान और मेकर्स पर सिद्धार्थ का फेवर करने के आरोप लगे थे।
Read More News: बिग बॉस सीजन 13 : सिद्धार्थ और शहनाज के ब्रेकअप के बाद घर में होगी …
इसके अलावा एक एपिसोड में रश्मि-सिद्धार्थ के बीच जबरदस्त तू-तू, मैं-मैं हुई थी। इस दौरान सिद्धार्थ ने अरहान अरहान की शर्ट फाड़ दी। वहीं एक एपिसोड में आसिम और सिद्धार्थ को कंफेशन रूम में बुलाया था। तब बिग बॉस ने असीम को ये कहकर डांटा था कि आपकी सलाह नहीं मांगी गई है। इन सब घटनाओं को सेलेब्स ने ट्रोल किया।
Read More News: सारा और कार्तिक की लिपलॉक वाली ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर मचा रही …