Ganja Seized in Sultanpur: ट्रक में छिपाकर ऐसी चीज ले जा रहे थे आरोपी, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, दो लोगों को किया गिरफ्तार

Ganja Seized in Sultanpur: सुलतानपुर जिले में पुलिस और STF ने 15 क्विंटल गांजा जब्त किया है। पुलिस और STF ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Ganja Seized in Sultanpur: ट्रक में छिपाकर ऐसी चीज ले जा रहे थे आरोपी, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, दो लोगों को किया गिरफ्तार

Ganja Seized in Sultanpur/Image Credit: X Handle

Modified Date: April 15, 2026 / 06:22 pm IST
Published Date: April 15, 2026 6:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सुलतानपुर जिले में पुलिस और STF ने 15 क्विंटल गांजा जब्त किया है।
  • पुलिस और STF ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • आरोपी ओडिशा से लखनऊ ले जा रहे थे गांजा।

Ganja Seized in Sultanpur: सुलतानपु: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के बंधुआ कला थाना क्षेत्र में पुलिस और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने दो लोगों को 1.5 करोड़ रुपए के 15 क्विंटल 20 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस को कैसे मिली सफलता?

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सौरभ सांवन्त ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि, मंगलवार शाम को बन्धुआ कला थानाक्षेत्र में (Ganja Seized in Sultanpur) सुलतानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर रवनिया पूरब गांव के पास जब पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली तो यह अवैध गांजा बरामद हुआ।

ओडिशा से लाया जा रहा था गांजा

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था और इसे लखनऊ में किसी व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। (Ganja Seized in Sultanpur) उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि अवैध धंधे की जड़ों तक पहुंचा जा सके।

बोरियों में बंद था गांजा

पुलिस ने बताया कि बरामद गांजा 50 बोरियों में पैक था। पुलिस ने ट्रक, दो मोबाइल फोन और 4150 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर के सिखरेड़ा गांव के नासिर और लखनऊ के आर्या के रूप में हुई है। (Ganja Seized in Sultanpur) पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.