उप्र : आठ साल की बच्ची से पड़ोसी किशोर ने किया बलात्कार

उप्र : आठ साल की बच्ची से पड़ोसी किशोर ने किया बलात्कार

उप्र : आठ साल की बच्ची से पड़ोसी किशोर ने किया बलात्कार
Modified Date: July 11, 2024 / 03:08 pm IST
Published Date: July 11, 2024 12:08 pm IST

बलिया (उप्र), 11 जुलाई (भाषा) जिले के नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीया बालिका के साथ उसके पड़ोसी 13 वर्षीय किशोर द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है । पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

नरही थाना के प्रभारी पन्ने लाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम एक आठ वर्षीया बालिका के साथ उसके पड़ोसी 13 वर्षीय किशोर ने बलात्कार किया । घटना के समय बालिका छत पर घूम रही थी तभी पड़ोसी किशोर अपनी छत से उसकी छत पर गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई जो उसे लेकर नरही थाना पहुंचे ।

एसएचओ पन्ने लाल ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर बुधवार की रात नाबालिग आरोपी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया ।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।