भाजपा नेता की अगवा 22 वर्षीय बेटी बरामद, गिरफ्तार आरोपी ने कहा 5 साल से थे संबध

Ads

भाजपा नेता की अगवा बेटी बरामद

  •  
  • Publish Date - September 18, 2021 / 06:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

BJP leader’s abducted daughter noida

नोएडा (उप्र),18सितंबर । नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 40 में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की कथित तौर पर अगवा की गई बेटी को पुलिस से सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की 22 वर्षीय बेटी को कुछ दिन पूर्व एक युवक ने अगवा कर लिया था।

read more:  ‘डाली’ विर्सजन के दौरान तालाब में डूबकर 7 लड़कियों की मौत, 6 बेटियां एक ही परिवार के, गांव में मातम

इस मामले की रिपोर्ट पीड़ित पक्ष ने थाना सेक्टर 39 में दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने आरोपी कार्तिकेय यादव को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया और युवती को सकुशल मुक्त करा लिया।

read more:  आदित्यनाथ ने किया कानपुर और आगरा मेट्रो की प्रथम प्रोटोटाइप ट्रेन का अनावरण

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया है, कि वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है और उसके युवती के साथ पांच साल से संबंध हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।