CM Yogi on Namaz: ‘प्यार से मानेंगे ठीक, नहीं तो’.. इन लोगों को सीएम योगी ने दी सीधी चेतावनी, कहा- सबके लिए समान है कानून
'प्यार से मानेंगे ठीक, नहीं तो'.. इस समुदाय के लोगों को सीएम योगी ने दी सीधी चेतावनी, CM Yogi on Namazis
लखनऊ। CM Yogi on Namazis उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि राज्य में किसी भी स्थिति में सड़कों पर नमाज नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कें आम नागरिकों के आवागमन के लिए होती हैं और सरकार किसी को भी सार्वजनिक व्यवस्था बाधित करने की अनुमति नहीं देगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को दिए बयान में कहा कि यदि किसी स्थान पर लोगों की संख्या अधिक है तो वे शिफ्ट में या अपने निर्धारित धार्मिक स्थलों पर नमाज अदा करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून का राज सबके लिए समान रूप से लागू होगा।
CM Yogi on Namazis योगी आदित्यनाथ ने कहा, “सड़कें चलने के लिए होती हैं। किसी को भी चौराहे या सड़क पर आकर आवागमन बाधित करने का अधिकार नहीं है। नमाज पढ़नी है तो अपने तय स्थान पर पढ़ें।” मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि क्या उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज नहीं होती। इस पर उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी अनुमति नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि यदि संख्या अधिक है तो लोग शिफ्ट में नमाज पढ़ सकते हैं। उन्होंने जनसंख्या को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि संसाधन सीमित हैं तो संख्या नियंत्रण पर भी ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग व्यवस्था के साथ रहना चाहते हैं, उन्हें नियम और कानूनों का पालन करना होगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार संवाद के माध्यम से लोगों को समझाने का प्रयास करती है, लेकिन यदि कोई नहीं मानता तो कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “प्यार से मानेंगे तो ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाया जाएगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी हालत में सड़कों पर अराजकता फैलने नहीं देगी। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कें आम नागरिक, मरीज, कर्मचारी, व्यापारी और कामगारों के उपयोग के लिए हैं, इसलिए उन्हें बाधित नहीं होने दिया जाएगा। अपने बयान में मुख्यमंत्री ने बरेली का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां कुछ लोगों ने व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की थी, लेकिन सरकार ने कानून के अनुसार कार्रवाई कर स्थिति नियंत्रित की। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में प्रतिक्रिया तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
- WhatsApp Privacy Features: क्या आप अनजान लोगों के मैसेज से तंग आ गए हैं? WhatsApp का ये छोटा सा फीचर ऑन करते ही मिलेगा तुरंत छुटकारा
- Rewa Crime News: पति ने अपनी ही पत्नी के साथ किया ऐसा कांड, देखकर फटी रह गई परिवार वालों की आंखें, महिला हालत देख डॉक्टर भी रह गए सन्न
- Yuzvendra Chahal RJ Mahvash : “जब उसका मुश्किल दौर चल रहा था तो मैं…” चहल के साथ अफेयर और ब्रेकअप की खबरों पर आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी, खोला अनफॉलो करने का राज
- BYD Sealion 6: एक बार टैंक फुल और लंबा सफर तय! BYD ला रही है हाइब्रिड SUV, जो 1000 KM से ज्यादा चलकर तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड, जानें इसकी खूबियां
- Lakhimpur Road Accident Update: एक के बाद एक थम गई कई सांसें, उजड़ गए कई परिवारों के चिराग, घटना को लेकर भावुक हुए मुख्यमंत्री, प्रशासन को दिए ये निर्देश
- Narsinghpur Crime News : लिफ्ट के बहाने ड्राइवर ने पार की हैवानियत! केबिन में बंधक बनाकर किया घिनौना काम, ऐसे बची नाबालिग की जान

Facebook


