साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गौ तस्करी आम बात थी : गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष
साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गौ तस्करी आम बात थी : गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष
लखनऊ, 30 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने सोमवार को दावा किया कि साल 2017 से पहले राज्य में गाय की तस्करी की घटनाएं आम थीं लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार के सत्ता में आने के बाद अवैध बूचड़खानों को बंद कर दिया गया।
गुप्ता ने कहा, “2017 से पहले राज्य में गाय की तस्करी की घटनाएं होना आम बात थी लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद सख्त कार्रवाई करके अवैध बूचड़खानों को बंद कर दिया गया। तब से पशु संरक्षण की व्यवस्था मजबूत हुई है और आज पूरे राज्य में करीब 7500 गौशालाओं में लगभग 12 लाख 58 हजार पशुओं को संरक्षण दिया जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए ‘गौ-आधारित प्राकृतिक खेती मिशन’ को तेजी से लागू किया जा रहा है।
गुप्ता ने बताया कि फिलहाल, उत्तर प्रदेश में लगभग 94 हजार हेक्टेयर जमीन पर गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है जबकि बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर और महोबा में यह पहल लगभग 23,500 हेक्टेयर भूमि पर चलाई जा रही है।
भाषा सलीम जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


