दलित युवक का शव मिला

Ads

दलित युवक का शव मिला

  •  
  • Publish Date - August 18, 2021 / 04:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

बलिया (उप्र) 18 अगस्त (भाषा) जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में कसेसर-कसौन्डर नहर मार्ग पर बुधवार को एक दलित युवक का शव मिला है ।

भीमपुरा थाना के प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर-कसौन्डर नहर मार्ग पर बुधवार सुबह झाड़ियों के बीच विवेक (24) का शव मिला । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार