गाजियाबाद में घरेलू सहायक मृत मिला

Ads

गाजियाबाद में घरेलू सहायक मृत मिला

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 10:03 PM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 10:03 PM IST

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 18 फरवरी (भाषा) गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित अंसल कॉलोनी में एक रेत व्यापारी के कार्यालय-सह-आवास पर बुधवार दोपहर 40 वर्षीय घरेलू सहायक मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक, मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निवासी राजीव उर्फ विक्की के रूप में हुई है जो रेत कारोबारी सुधीर राठी ने यहां घरेलू सहायक के रूप में काम करता था।

उन्होंने बताया कि विक्की का शव दो मंजिला इमारत के भूतल पर घर के मंदिर के सामने फर्श पर पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव के पास से राठी की लाइसेंसी 12 बोर बंदूक बरामद की है।

राठी ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार सुबह साढ़े सात बजे बागपत जिले के काठा गांव के लिए निकले थे, जबकि उनके साथ रहने वाला उनका भतीजा अलीगढ़ गया था।

राठी ने पुलिस को बताया कि बंदूक एक कमरे में बेड के अंदर रखी रहती थी।

अपर पुलिस आयुक्त गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा सं जफर खारी

खारी