Transfer order issued 12 IAS officers
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के पिता विंध्याचल सिंह का 90 वर्ष से अधिक की उम्र में यहां संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में शनिवार की शाम निधन हो गया। सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट में यह जानकारी साझा की।
Read More: OTT पर भी दिखेगा ‘लाल सिंह चड्ढा’ का कमाल, जानिए कब और कहां देख पाएंगे?
सिंह ने लिखा, ‘‘पिताजी का एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। आज रात्रि 12 बजे अंतिम संस्कार के लिए बक्सर (बिहार) के छोटका राजपुर में गंगा घाट को प्रस्थान करूंगा।’’ सिंह के पिता के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सिंह के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Read More: ‘काली’ की डायरेक्टर लीना का सिर काटने वाले को दूंगा 20 लाख रुपए, मिर्ची बाबा का ऐलान