ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: May 2, 2022 12:13 pm IST

हरदोई (उत्तर प्रदेश), दो मई (भाषा) हरदोई जिले में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन मार्ग पर रविवार को अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार लोगों राम अवतार(32), गंगादेवी (30), अवशरू (20) की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मीनाक्षी (पांच) ने हरदोई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं सलीम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में