जाली नोट के जरिए लोगों को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

जाली नोट के जरिए लोगों को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

जाली नोट के जरिए लोगों को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
Modified Date: July 29, 2023 / 09:46 pm IST
Published Date: July 29, 2023 9:46 pm IST

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 29 जुलाई (भाषा) जाली नोटों का इस्तेमाल कर लोगों को धोखा देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, ”28 जुलाई (शुक्रवार) को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया गया है तो लोगों को तीन गुना ज्यादा रकम लौटाने के नाम पर, असली नोट लेकर जाली नोट थमा रहा है और उन्हें ठग रहा है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘गिरोह के सदस्य लोगों को नोटों की गड्डी दिखाकर उसे असली बताते हैं और लोगों को तीन गुना रकम वापस करने के नाम पर उनसे ठगी करते हैं।’’

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बयान के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम (गाजियाबाद निवासी), शब्रेआलम (दरभंगा, बिहार निवासी), मोहम्मद अंसार (मधेपुरा, बिहार निवासी) और जितेंद्र (मेरठ निवासी) के रूप में हुई है।

पुलिस ने यह भी बताया कि वसीम के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। वहीं शब्रेआलम और मोहम्मद अंसार के खिलाफ गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में एक-एक मुकदमा दर्ज है। जितेंद्र के खिलाफ गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और मेरठ में एक-एक मामला दर्ज है।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 500 रुपये के 400 जाली नोट बरामद हुए हैं। इनके पास से चार फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं।

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में