IPS Transfer List Today: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 27 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें किसको कहा मिली नई जिम्मेदारी
IPS Transfer List Today: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 27 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें किसको कहा मिली नई जिम्मेदारी
IPS Transfer List Today / Image: IBC24 Customized
- यूपी सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया
- शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को अलीगढ़ भेजा गया, सौरभ दीक्षित बने नए एसपी
- नौ आईएएस अधिकारियों का भी तबादला, शाहजहांपुर में नए नगर आयुक्त की नियुक्ति
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को राज्य की पुलिस व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 27 अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer List Today) कर दिया। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया, उनमें कई जिला पुलिस प्रमुखों के साथ-साथ शाहजहांपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी शामिल हैं।
UP IPS Transfer List Today द्विवेदी को अलीगढ़ में पीएसी की 38वीं बटालियन का सेनानायक नियुक्त किया गया है। द्विवेदी की जगह सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जो इससे पहले फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रशिक्षण निदेशालय के महानिरीक्षक चंद्र प्रकाश को महानिरीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है।
वहीं अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद का तबादला लखनऊ में पुलिस उपायुक्त के रूप में किया गया है। रविवार देर रात शाहजहांपुर के नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्रा समेत राज्य के नौ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था। मिश्रा की जगह सौम्या गुरुरानी को शाहजहांपुर का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।
शाहजहांपुर में नगर निगम कार्यालय के सामने काकोरी कांड के शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं को तोड़े जाने को लेकर विवाद के बीच स्थानांतरित किए गए मिश्रा को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: नीतीश का इस्तीफा.. अपनों के आंसू, बिहार में सियासत में ‘इमोशनल’ मोड़! आखिर कौन होगा कुर्सी का नया वारिस?
- CG High Court News: ‘निजी निवास स्थान में प्रार्थना सभा के आयोजन पर नहीं लगा सकते रोक’.. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, इन लोगों ने दायर की थी याचिका
- IPL 2026 RR Vs CSK: सीजन के पहले मुकाबले में राजस्थान की धमाकेदार जीत, CSK को इतने विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

Facebook


