संतकबीरनगर में मां-बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

संतकबीरनगर में मां-बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

संतकबीरनगर में मां-बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की
Modified Date: August 11, 2023 / 07:16 pm IST
Published Date: August 11, 2023 7:16 pm IST

संतकबीरनगर (उप्र) 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिला मुख्यालय के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को मां-बेटी ने विवाद के बाद कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपांशी राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के दलेलगंज गांव में मां और बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीओ ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान बासमती देवी (55) और उनकी बेटी काजल यादव (16) रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दिन के समय उनके परिवार के सदस्य खेत में गए हुए थे। इसी बीच मां-बेटी के बीच विवाद हो गया और गुस्से में दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

उन्होंने बताया कि खबर मिलने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्‍द

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में