Prayagraj Murder News: एक ही घर से आई दर्दनाक खबर, सुनकर दहल गया पूरा इलाका, लोगों की हालत देखकर पुलिस भी रह गई दंग

Ads

Prayagraj Murder News: एक ही घर से आई दर्दनाक खबर, सुनकर दहल गया पूरा इलाका, लोगों की हालत देखकर पुलिस भी रह गई दंग

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 12:39 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 12:39 PM IST

Prayagraj Murder News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • तीन लोगों की हत्या
  • सभी शवों पर चोट के निशान मिले
  • परिजनों के संदेह के आधार पर मुकदमा दर्ज

प्रयागराज: Prayagraj Murder News अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ता ही जा रहा है। लगातार हत्या, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई।

Prayagraj Murder News पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आज सुबह थाना मेजा के कुकुर कटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

उन्होंने बताया कि इन सभी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान श्याम लाल (65), अमरावती (60) और इंद्रावती (60) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों द्वारा एक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया गया है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

प्रयागराज जिले के थाना मेजा के कुकुर कटवा गांव में।

मृतकों की पहचान किनके रूप में हुई?

श्याम लाल (65), अमरावती (60) और इंद्रावती (60)।

हत्या कैसे की गई?

सिर पर चोट पहुंचाकर।