बलिया में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Ads

बलिया में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 06:11 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 06:11 PM IST

बलिया (उप्र), एक मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा से दुष्कर्म और पांचवी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की दोनों छात्राएं 28 अप्रैल को स्कूल गई थीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक फैजुल्लाह अंसारी (55) ने कक्षा एक की छात्रा को टॉफी का लालच देकर शौचालय में बुलाया और उससे दुष्कर्म किया।

गुप्ता ने कहा कि प्रधानाध्यापक पर पहले भी कई बार छात्रा के साथ ऐसा करने का आरोप है।

उन्होंने कहा कि इसी गांव की कक्षा पांच में पढ़ने वाली नौ वर्षीय छात्रा के साथ भी आरोपी ने कथित तौर पर गलत हरकत की।

सीओ गुप्ता के अनुसार, कक्षा एक की छात्रा की मां की तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा और यौन अपराधों बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब