Sambhal Holika Dahan Viral Video : होलिका की लपटों के बीच अचानक जा खड़ा हुआ युवक! हाथ जोड़कर बोला ‘राम-राम… होली मुबारक’, वीडियो देख काँप जाएगी रूह

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के नंदरौली गांव में होलिका दहन के दौरान एक युवक नशे की हालत में धधकती आग की लपटों के बीच जा खड़ा हुआ। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Modified Date: March 5, 2026 / 01:52 pm IST
Published Date: March 5, 2026 1:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • संभल के नंदरौली गांव में होलिका दहन के दौरान युवक आग के बीच जा खड़ा हुआ।
  • युवक नशे की हालत में था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
  • ग्रामीणों ने तुरंत आग से बाहर निकालकर युवक की जान बचाई, घटना का वीडियो वायरल।

संभल : Sambhal Holika Dahan Viral Video  उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहाँ होलिका दहन के दौरान एक शराबी अचानक होलिका की धधकती आग की लपटों के बीच जा खड़ा हुआ। आग की लपटों के बीच युवक हाथ जोड़कर करीब 20 सेकेंड तक आग की लपटों के बीच हाथ जोड़े खड़ा हो गया। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग के बीच से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

अचानक आग की लपटों के बीच जा खड़ा हुआ युवक

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला गुन्नौर तहसील क्षेत्र के नंदरौली गांव का है। यहाँ परंपरा के अनुसार होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन का आयोजन किया गया था। Holika Dahan Viral Video  ग्रामीण होलिका की परिक्रमा कर रहे थे। तभी अचानक एक युवक नशे की हालत में धुत होकर वहां जा पहुंचा। देखते ही देखते युवक होलिका के बीच जलती आग में जा खड़ा हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

युवक की इस हरकत को देख मौके पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल आग को बुझाते हुए युवक को आग की लपटों से बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.