मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में ‘जनता दर्शन’ में 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में ‘जनता दर्शन’ में 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं
गोरखपुर (उप्र), 15 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।
जनता दर्शन में आए लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चिंता न करें, हर समस्या का समाधान होगा और सबकी भरपूर मदद की जाएगी।’’
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका निष्पक्ष तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। प्रार्थना पत्र अधिकारियों को हस्तगत कर दिए गए और उन्हें कहा गया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।
जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए।
बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने गोवंश को अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया।
भाषा आनन्द खारी
खारी

Facebook


