बुलंदशहर (उप्र), एक फरवरी (भाषा) बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस ने मंदिरों से घंटे चोरी करने के आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले दो अभियुक्तों अमित और उसके भाई सुमित को पकड़ा है।
उन्होंने बताया कि इन दोनों के कब्जे से चोरी के 11 घंटे बरामद हुए हैं। आरोप है कि इन दोनों ने बुलंदशहर के कोतवाली देहात, खुर्जा नगर और चोला क्षेत्र तथा गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र के मंदिरों से घंटे चोरी किये हैं।
भाषा सं सलीम नोमान
नोमान