उप्र : सोनभद्र में बंधे पर नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

Ads

उप्र : सोनभद्र में बंधे पर नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 19, 2024 / 10:36 PM IST,
    Updated On - August 19, 2024 / 10:36 PM IST

सोनभद्र, 19 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के म्योरपुर क्षेत्र में सोमवार को बंधे पर नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे और रक्षाबंधन के त्योहार पर अपनी मां के साथ मामा के घर आये थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के चांगा गांव की संगीता रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने भाई के घर आयी हुई थी। इसी दौरान दोपहर में गांव के अन्य बच्चों के साथ उसके बच्चे प्रेम (सात) और प्रह्लाद (छह) सूपाचूआ स्थित बंधे पर नहाने के लिए चले गये।

उन्होंने बताया कि बंधे पर नहाने के दौरान दोनों बच्चों का पैर फिसल गया और डूबने से उनकी मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाषा

सं, सलीम, रवि कांत रवि कांत