उत्तर प्रदेश के देवरिया में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
Modified Date: March 25, 2026 / 03:38 pm IST
Published Date: March 25, 2026 3:38 pm IST

देवरिया (उप्र), 25 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र में बुधवार सुबह मोटरसाइकिल और स्कूल बस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब सात बजे भटनी-नूनखार मार्ग पर गन्ना विकास समिति के सामने हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस छात्रों को लाने के लिए भटनी से जा रही थी, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई।

मृतकों की पहचान रफीउल्ला (23) और अभिषेक यादव (22) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

भटनी के थाना प्रभारी (एसएचओ) मृत्युंजय राय ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में