Mathura Road Accident News: स्कूल बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, अब तक इतने लोगों की हुई मौत, 15 से ज्यादा लोग हुए घायल

Mathura Road Accident News: मथुरा जिले में स्कूल बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई।

Mathura Road Accident News: स्कूल बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, अब तक इतने लोगों की हुई मौत, 15 से ज्यादा लोग हुए घायल

Mathura Road Accident News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 10, 2026 / 08:53 pm IST
Published Date: July 10, 2026 8:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मथुरा जिले में स्कूल बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी।
  • इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई।
  • इस हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है।

Mathura Road Accident News: मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को एक स्कूल बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण दो महिलाओं की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि यह हादसा अपराह्न करीब एक बजे राया थाना क्षेत्र के बिरहाना गांव के पास हुआ। उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20-25 लोग अपने एक रिश्तेदार की शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नीरज अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर निवासी शशि (42) और रजनी (32) को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Mathura Road Accident News: जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य घायलों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी (महावन) संजीव कुमार राय ने बताया कि स्कूल बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.