उप्र: इलाज न मिलने पर पत्नी को ठेले पर घर ले गया बुजुर्ग, मामले की जांच शुरू

Ads

उप्र: इलाज न मिलने पर पत्नी को ठेले पर घर ले गया बुजुर्ग, मामले की जांच शुरू

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 10:27 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 10:27 PM IST

बरेली, 10 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अस्पताल में एंबुलेंस न मिलने पर एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर लादकर घर ले जाने को मजबूर हो गया। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय एक टीम गठित की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया, जिसमें घंटों इंतजार के बाद भी चिकित्सक या कर्मचारी के न आने पर बुजुर्ग ने रोते हुए कहा, “अगर इलाज नहीं मिलता है तो घर पर ही मर जाएं।”

वीडियो में बुजुर्ग पत्नी को ठेले पर लेकर अस्पताल से निकलता हुआ दिखाई दिया।

जिलाधिकारी (डीएम) अविनाश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम (सिटी) सौरभ दुबे, एडीएम (वित्त व राजस्व) संतोष कुमार सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विश्राम सिंह की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई तथा कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया।

डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि मरीज को बिना पर्याप्त सुविधा के रेफर करने वाले चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अविनाश सिंह ने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और अस्पताल में संवेदनहीनता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र