UP Murder News: हैवान बनी प्रेमिका! होटल में अपने प्रेमी के साथ ​किया ऐसा काम, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें

UP Murder News: हैवान बनी प्रेमिका! होटल में अपने प्रेमी के साथ ​किया ऐसा काम, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें

UP Murder News: हैवान बनी प्रेमिका! होटल में अपने प्रेमी के साथ ​किया ऐसा काम, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें

UP Murder News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 18, 2026 / 10:24 am IST
Published Date: April 18, 2026 10:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • आगरा के होटल में युवती ने प्रेमी की हत्या की।
  • हत्या में हथौड़े और धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया
  • आरोपी महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जांच जारी है

आगरा: UP Murder News उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवती ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती ने हथोड़े से वारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

UP Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना थाना मलपुरा क्षेत्र के इटौरा का है। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे होटल ताजपंथ में फतेहपुर सीकरी निवासी खिल्लो 36 वर्ष पुत्र होतीलाल अपनी प्रेमिका प्रीति के साथ ठहरा था। दोनों ने होटल में जमकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी प्रेमिका ने प्रेमी की गला काट ​दी। जिसके बाद उसने होटल स्टाफ से बहाने से हथौड़ा मंगवाया और उसके चेहरे पर हथौड़े से इतने वार किए कि चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया।

इधर घटना जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने पहले हथौड़े से वार किया और फिर धारदार हथियार से हमला कर व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने मौके से आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया और पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आदित्य ने बताया कि खिल्लो (36) नाम का व्यक्ति और उसकी महिला साथी शुक्रवार को होटल में आए थे तथा दोपहर करीब 12 बजे होटल कर्मचारियों ने पुलिस को कमरे में हत्या की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे में खिल्लो का खून से लथपथ शव मिला और आरोपी महिला भी कमरे में मौजूद थी, जिसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि हत्या की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है हालांकि कमरे से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है और मामले की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।