UP Rain Storm Updates: अचानक बदले मौसम ने ली खौफनाक करवट, अबतक 110 से ज्यादा लोगों की मौत, कई जिलों में मच गया हड़कंप
UP Rain Storm Updates: अचानक बदले मौसम ने ली खौफनाक करवट, अबतक 110 से ज्यादा लोगों की मौत, कई जिलों में मच गया हड़कंप
UP Rain Storm Updates | Photo Credit: AI
- तेज तूफान और बारिश से जानमाल की भारी हानि
- 111 लोगों की मौत
- सीएम योगी ने प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
लखनऊ: UP Rain Storm Updates उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज तूफान और भारी बारिश के कारण पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गये और मकानों को नुकसान पहुंचा तथा कम से कम 111 लोगों की मौत हो गयी और 72 लोग घायल हो गये। राहत आयुक्त कार्यालय ने यह जानकारी दी।
UP Rain Storm Updates मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुई जानमाल की हानि और क्षति का संज्ञान लिया तथा अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। राहत आयुक्त कार्यालय ने बृहस्पतिवार शाम जारी एक बयान में कहा, ‘‘13 मई को खराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत की खबरें मिलीं। राज्य में 72 लोग घायल हुए, 170 पशु हानि और 227 घरों को नुकसान हुआ।’’
इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी संभागीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को घटनाओं को ‘पूरी संवेदनशीलता के साथ’ सत्यापित करने और प्रभावित परिवारों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। राहत आयुक्त कार्यालय ने कहा कि वह जिला अधिकारियों के साथ सीधे समन्वय के माध्यम से स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है और जिलों को आवश्यक धन उपलब्ध कराया जा रहा है।
आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए और बीमा कंपनियों के साथ-साथ राजस्व और कृषि विभाग को नुकसान का सर्वेक्षण करने और सरकार को रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhopal Latest News: यहां होटल में पकड़े गए थे हिन्दू युवती और मुस्लिम युवक.. अब मामले में उत्सव समिति के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, जानें क्या है आरोप
- PBKS Fifth Consecutive Defeat: IPL में पंजाब किंग्स की दुर्गति.. प्लेऑफ की दहलीज पर मिली लगातार पांचवी हार, पढ़ें कैसे मैच निकाल ले गई मुंबई इंडियंस
- OP Choudhary Vs Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच ‘तस्वीरों की जंग’! वित्तमंत्री चौधरी ने इस बात पर भूपेश को दिखाया आईना, लगाए ये आरोप तो दिया तगड़ा जवाब

Facebook


