Shahabad Nagar Palika EO Arrest: रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया यहां का नगर पालिका ईओ, बिल पास कराने के लिए ली थी लाखों की घूस

Ads

Shahabad Nagar Palika EO Arrest: शाहाबाद नगर पालिका परिषद के ईओ कृष्ण कुमार सोनकर को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 12:18 AM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 03:25 PM IST

Shahabad Nagar Palika EO Arrest/Photo Credit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • शाहाबाद नगर पालिका के ईओ दो लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • विजिलेंस की ट्रैप टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद की कार्रवाई
  • बकाया बिल भुगतान के बदले मांगी गई थी रिश्वत

हरदोई Shahabad Nagar Palika EO Arrestउत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस), लखनऊ सेक्टर की टीम ने सोमवार को शाहाबाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कृष्ण कुमार सोनकर को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

Shahabad Nagar Palika EO Arrest सतर्कता विभाग के अनुसार, हरदोई के सदर बाजार खजांची टोला निवासी सुदेश कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता की फर्म लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स पिछले कई वर्षों से शाहाबाद नगर पालिका में बिजली आपूर्ति और रखरखाव का काम कर रही है। फर्म के पिछले कार्यों के बिलों का भुगतान लंबे समय से बकाया था। आरोप है कि इन बिलों को पास करने और भुगतान जारी करने के एवज में ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने दो लाख रुपये कमीशन मांगा था। ईओ ने धमकी दी थी कि रिश्वत न देने पर बकाया भुगतान नहीं होगा।

शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ सेक्टर को लिखित शिकायत दी। गोपनीय जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार को विजिलेंस (Shahabad Nagar Palika EO Arrest) की ट्रैप टीम ने शाहाबाद में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने ईओ को दो लाख रुपये नकद दिए, टीम ने उन्हें मौके पर दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी ईओ को हिरासत में लेकर लखनऊ पहुंची। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में सतर्कता अधिष्ठान थाना, लखनऊ सेक्टर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

शाहाबाद नगर पालिका के ईओ को क्यों गिरफ्तार किया गया?

उन्हें एक ठेकेदार से बकाया बिलों के भुगतान के बदले दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया।

शिकायत किसने दर्ज कराई थी?

हरदोई निवासी सुदेश कुमार गुप्ता ने विजिलेंस विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

कार्रवाई किस एजेंसी ने की?

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस), लखनऊ सेक्टर की ट्रैप टीम ने यह कार्रवाई की।

आरोपी अधिकारी के खिलाफ कौन-सा मामला दर्ज हुआ है?

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या मामले की जांच अभी जारी है?

हाँ, विजिलेंस विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।