उप्र : बच्ची से बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार

उप्र : बच्ची से बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार

उप्र : बच्ची से बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: May 25, 2022 12:29 pm IST

कौशांबी (उत्तर प्रदेश), 25 मई (भाषा) कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बुधवार को बताया कि करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय एक बच्ची को गांव का ही 20 वर्षीय युवक बहलाकर गांव के बाहर एक बाग में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक बच्ची को छोड़कर भाग निकला।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध बलात्कार तथा बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पाक्सो) कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में