CM Yogi Adityanath News: अब जाम की समस्या होगी दूर, इन जगहों तक आसानी से पहुंच सकेंगे गोरखपुरवासी, सीएम योगी करेंगे इस बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन
गोरखपुर के पहले छह-लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
CM Yogi Adityanath News/Image Credit: IBC24 Archive
- सीएम योगी गोरखपुर के पहले छह-लेन वाले फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।
- सीएम योगी 23 जुलाई को करेंगे फ्लाईओवर का उद्घाटन।
- टीपी नगर-पडलेगंज मार्ग पर हुआ है फ्लाईओवर का निर्माण।
CM Yogi Adityanath News: गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को टीपी नगर-पडलेगंज मार्ग पर गोरखपुर के पहले छह-लेन वाले फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने रविवार को बताया कि 429 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना यह ढाई किलोमीटर से अधिक लंबा फ्लाईओवर शहर में सड़क संपर्क बेहतर करने और यातायात जाम कम करने के उद्देश्य से तैयार की गई प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है।
फ्लाईओवर का निर्माण हुआ पूरा
अधिकारियों ने बताया कि टीपी नगर, देवरिया बाईपास और पडलेगंज को जोड़ने वाले इस फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो चुका है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को इसका उद्घाटन करेंगे। (CM Yogi Adityanath News) उन्होंने बताया कि नौसड़-टीपी नगर-पडलेगंज गलियारा राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के जरिये लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज से गोरखपुर आने वाले वाहनों के लिए एक अहम प्रवेश मार्ग है।
इन जगहों को जोड़ेगा फ्लाईओवर
CM Yogi Adityanath News: अधिकारियों के मुताबिक, यह मार्ग आगे सिद्धार्थनगर, महराजगंज, नेपाल, देवरिया, कुशीनगर और बिहार को भी जोड़ता है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि फ्लाईओवर के चालू होने से यात्रा में लगने वाला समय काफी कम होगा और लोगों को लंबे समय से जारी यातायात जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना का निर्माण फरवरी 2023 में शुरू हुआ था और यह जून 2026 में पूरा हुआ।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Pooja Pal Kon Hai: “गवाही दी तो पूरा परिवार साफ कर देंगे…” अतीक के गुर्गों की धमकियां भी नहीं डिगा सकीं, 19 साल की लड़ाई के बाद अब पूजा पाल संभाल रही UP बीजेपी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
- PM Modi Congratulated PV Sindhu: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी पीवी सिंधू, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि
- Guna Road Accident News: पलक झपकते ही खत्म हो गया हंसता-खेलता परिवार, रफ्तार ने छीन ली सभी की जिंदगियां, सड़क पर मची चीख-पुकार

Facebook


