गायों की तत्काल चिकित्सा सेवा के लिए UP सरकार शुरू करेगी एंबुलेंस सेवा, कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी

Ads

गायों की तत्काल चिकित्सा सेवा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी : चौ. लक्ष्मीनारायण

  •  
  • Publish Date - November 14, 2021 / 11:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

मथुरा । उत्तर प्रदेश के दुग्ध पालन, पशुपालन एवं मत्स्य विकास मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने कहा है कि राज्य सरकार गायों को तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही पुलिस की आपातकालीन सेवा (डायल 112) के समान ही अभिनव एंबुलेंस सेवा शुरु करने जा रही है। इस सेवा को शुरू करने के लिए 515 एंबुलेंस तैयार कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें : पान दुकान की आड़ में हो रही थी हुक्का की होम डिलीवरी, ग्राहक बनकर पुलिस ने दी दबिश, संचालक को किया गिरफ्तार

संवाददाताओं से वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विशेष तौर पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह सेवा प्रारंभ की जा रही है तथा प्रत्येक एंबुलेंस में एक पशु चिकित्सक और पशु चिकित्सा स्टाफ के दो सदस्य तैनात रहेगें।

यह भी पढ़ें : कल छत्तीसगढ़ पहुंचेगा शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का पार्थिव शरीर, एयरपोर्ट टर्मिनल पर दी जाएगी अंतिम सलामी

उन्होंने बताया कि यह सेवा 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी तथा इसके लिए लखनऊ में एक कॉल सेन्टर बनाया जा रहा है। उनके अनुसार इस सेवा के लिए जो भी कॉल करेगा उसके पास 15 से 20 मिनट में एंबुलेंस पहुंच जाएगी तथा इस सेवा को अगले माह शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, दो की मौके पर मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

मंत्री ने बताया कि इसके अलावा गाय के नस्ल सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत पशुपालकों को तीन बार मुफ्त गर्भाधान कराने की सुविधा दी जाएगी और गाय के शत-प्रतिशत गर्भाधान को सुनिश्चित करने वाली अत्याधुनिक एंब्रियो ट्रांसप्लाण्ट तकनीकी को भी अमल लाए जाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें :  कल जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा के लिए किए गए विशेष इंतजाम, 247 ड्रोन कैमरों से होगी की निगरानी