Uttar Pradesh News: 5 साल की मासूम ने सीएम योगी को दिया ऐसा गिफ्ट, देखकर गदगद हुए मुख्यमंत्री, खुश होकर कह दी ये बात, देखें वीडियो

Ads

Uttar Pradesh News: 5 साल की मासूम ने सीएम योगी को दिया ऐसा गिफ्ट, देखकर गदगद हुए मुख्यमंत्री, खुश होकर कह दी ये बात, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 12:02 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 12:02 PM IST

Uttar Pradesh News | Photo Credit: @myogioffice

HIGHLIGHTS
  • गोरखनाथ मंदिर में बच्ची ने सीएम योगी को खिलौना बुलडोजर भेंट किया
  • सीएम ने बच्ची को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए फोटो खिंचवाई
  • रामनवमी पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं

गोरखपुर: Uttar Pradesh News सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे पर है। इस दौरान आज उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण किया। गोरखनाथ मंदिर में प्रातः भ्रमण के दौरान उन्हें एक नन्हीं से बच्ची ने ‘खिलौना बुलडोजर’ भेंट किया। इस भेंट को पाकर मुख्यमंत्री भी मुस्कुरा उठे और बच्ची को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया।

Girl Gift CM Yogi Toy Bulldozer यह नजारा देख हर मौजूद लोग भी खुश हो गए। खुद सीएम योगी भी गदगद हो गए और उन्होंने बच्ची को पास बुलाया। फिर उसके साथ फोटो खिंचवाई और बच्चे को खूब आशीर्वाद दिया। बाद में सीएम ने बच्ची को उसका खिलौना वापस कर दिया और वह हंसते-खेलते वहां से चली गई।

एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

सीएम योगी ने इस अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने ने लिखा है कि ‘यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है, यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है…आज @GorakhnathMndrपरिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी महाराज को कानपुर की पांच वर्षीय यशस्विनी ने बुलडोजर खिलौना भेंट किया।

सीएम योगी ने दी श्री राम नवमी की बधाई

गौरतलब है कि आज देश रामनवमी मना रहा है। इस अवसर पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने भी राज्य और देशवासियों को रामजन्मोत्सव की बधाई दी है। उन्होंने एक एक्स पोस्ट में लिखा, “धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव ‘श्री रामनवमी’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।”

इन्हें भी पढ़े:-

बच्ची ने सीएम योगी को क्या भेंट किया?

एक खिलौना बुलडोजर।

यह घटना कहाँ हुई?

गोरखनाथ मंदिर परिसर, गोरखपुर में।

सीएम योगी ने इस उपहार पर कैसी प्रतिक्रिया दी?

उन्होंने मुस्कुराते हुए बच्ची को स्नेह और आशीर्वाद दिया तथा उसके साथ फोटो खिंचवाई।