उत्तर प्रदेश: खड़े ट्रक में सफारी घुसी, एक की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश: खड़े ट्रक में सफारी घुसी, एक की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश: खड़े ट्रक में सफारी घुसी, एक की मौत, दो घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: September 30, 2022 2:30 pm IST

सुलतानपुर (उप्र), 30 सितंबर (भाषा) सुलतानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक सफारी गाड़ी खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे सफारी में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवि कुमार सिंह ने बताया कि चंदौली जिले के निवासी राजेश कुमार सिंह (60) अपने परिवार के साथ चारधाम की यात्रा कर घर लौट रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे कोतवाली चांदा के निकट फोरलेन पर जब इनकी गाड़ी पहुंची वैसे ही वहां खड़े एक ट्रक में जा घुसी।

सिंह ने बताया कि गाड़ी में सवार राजेश कुमार सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा इनकी पत्नी सविता सिंह सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को मामूली चोटें आईं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में