लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी

लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी

लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी
Modified Date: May 17, 2023 / 09:08 pm IST
Published Date: May 17, 2023 9:08 pm IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 17 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कंधई क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कंधई थाना प्रभारी हितेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह घटना कंधई इलाके के मंगरौरा बाजार में हुई जहां दोपहर में सचिन (20) ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि परिजन सचिन को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सचिन मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने आत्महत्या की है।

बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में