CM Dhami Meets Petroleum Minister || Image- ANI News File
नई दिल्ली: पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से दिल्ली में मुलाकात की। (CM Dhami Meets Petroleum Minister) इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा के दौरान कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की 100 प्रतिशत आपूर्ति बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं, जिससे गैस की मांग काफी बढ़ जाती है। इस अवधि में राज्य को करीब 9.6 लाख सिलेंडरों की जरूरत होती है।
धामी ने मानसून के दौरान आने वाली प्राकृतिक आपदाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जून से सितंबर के बीच पहाड़ी इलाकों में राहत और बचाव कार्यों के लिए एलपीजी बेहद जरूरी होती है। इसी को देखते हुए उन्होंने कमर्शियल सिलेंडरों के 5 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन की मांग की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर है, जिसमें धार्मिक और साहसिक पर्यटन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चार धाम यात्रा राज्य की आस्था, संस्कृति और आर्थिक गतिविधियों का एक प्रमुख आधार है। (CM Dhami Meets Petroleum Minister) इससे पहले, मुख्यमंत्री ने ‘मुख्य सेवक सदन’ में जन सुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए और कहा कि शासन को और अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान से मुलाकात की
पुणे: विधि कॉलेज के पांच छात्रों के खिलाफ रैगिंग के आरोप में मामला दर्ज
ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत
गाजीपुर मामला : अफवाहें फैलाने के आरोप में दो ‘एक्स’ खातों के खिलाफ प्राथमिकी
नागपुर: मिनी ट्रक पुल की रेलिंग से टकराया, महिला की मौत, नौ घायल