Australia Plane Crash / Image Source : X
नई दिल्ली : Australia Plane Crash दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में पैराफील्ड एयरपोर्ट पर एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ है। यहाँ लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान डायमंड DA42 सीधे एयरपोर्ट के हैंगर से जा टकराया। इस भीषण हादसे में पायलट और यात्री समेत कुल 2 लोगों की मौत हो गई वहीँ 11 अन्य घायलों का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद डायमंड DA42 में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने उसे वापस लैंड कराने की कोशिश की। लैंडिंग के दौरान विमान नियंत्रण खो बैठा और सीधे पैराफील्ड एयरपोर्ट के हैंगर नंबर 54 से जा टकराया। इस भीषण टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिसमें पायलट और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में 11 अन्य लोग भी घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में जारी है । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरे इलाके में घना काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत मच गई। फ़िलहाल इस पूरे मामले में ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो ने डायमंड DA42 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है।
Today – a light aircraft crashed in Adelaide, Australia. The two aboard died. Immediately after take-off from R03L Parafield airport, plane impacted a hangar, starting a fire.
The aircraft was identified as a Diamond DA42 Twin Star (Registration “VH-YQP”), operated by Flight… pic.twitter.com/jVoL1VR8iX
— Francisco Cunha (@OnDisasters) April 29, 2026