Nitish Reddy Viral Video: जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच आया मां का फोन, नीतीश रेड्डी ने जो किया उसने जीता करोड़ों लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

Ads

Nitish Reddy Viral Video: भारत की जीत के बाद तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, तभी उनकी मां का कॉल आ गया।

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 11:03 AM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 11:14 AM IST

Nitish Reddy Viral Video/Photo Credit: Social Media

Nitish Reddy Viral Video: धर्मशाला में खेले गए बारिश से बाधित पहले वनडे में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराकर 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। बारिश के चलते मैच 25-25 ओवर कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 194 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए हासिल कर लिया। भारतीय टीम की जीत के बाद तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, तभी उनकी मां का कॉल आ गया। फिर जो हुआ सभी का दिल जीत लिया।

मां का आया फोन

Nitish Reddy Viral Video पहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। मैच के बाद रेड्डी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी मां का फोन आ गया। इस पर नीतीश कुमार रेड्डी ने सभी को एक मिनट के लिए रोककर कॉल रिसीव की और अपनी मां से कहा, मैं बस पांच मिनट में कॉल करता हूं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां को प्राथमिकता देने का उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कप्तान गिल ने बनाए नाबाद 84 रन

Nitish Reddy Viral Video वहीं, मैच में अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 58 गेंदों में 102 रन की शानदार पारी खेली। भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने दो विकेट झटके। उनके अलावा डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने तीन-तीन विकेट चटकाए। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।

मेरी गेंदबाजी में अब भी काफी सुधार की जरूरत: नीतीश

रेड्डी (Nitish Reddy Viral Video) ने शनिवार को बारिश से प्रभावित वनडे मैच में उन्होंने आक्रामक रहमानुल्लाह गुरबाज को बेहतरीन यॉर्कर पर आउट किया था। यॉर्कर के इस्तेमाल के बारे में बात करते हुए रेड्डी ने कहा कि वह गेंद का इस्तेमाल आक्रमण और बचाव दोनों ही विकल्पों के रूप में करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह कहना चाहूंगा कि मुझे इस तरह की स्थिति की उम्मीद थी। मुझे वनडे में इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन कम से कम टी20 जैसे आईपीएल और अन्य मैचों में तो इसकी उम्मीद थी ही, क्योंकि एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैं चार ओवर पूरे नहीं फेंक पाता था। कुछ मैचों में मैं दो ओवर ही कर पाता था, लेकिन कुछ मैच ऐसे भी होते थे जिनमें मुझे चार ओवर फेंकने पड़ते थे, इसलिए मैं खुद को तैयार कर रहा था।’’

रेड्डी ने कहा, ‘‘जब कप्तान मुझे गेंद सौंपता है तो मुझे बेखबर नहीं रहना चाहिए, मेरे पास कोई रणनीति होनी चाहिए, इसलिए अगर मैचों में नियमित रूप से गेंदबाजी करना संभव न हो, तो कम से कम मुझे अभ्यास में अच्छी तैयारी करनी होगी ताकि मौका मिलने पर मैं तैयार रहूं।’’ रेड्डी ने हाल ही में अपनी गति और सटीक लेंथ से गेंदबाजी करने में काफी सुधार किया है, लेकिन वह मानते हैं कि अब भी सुधार की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मतलब है, मुझे समझ आ गया है कि मैं फ्रंट-ऑन गेंदबाज हूं और मैं अपनी लेंथ पर काम कर रहा हूं। इसके लिए मैं रन-अप में और तेज़ी लाना चाहता था। इसलिए मेरे गेंदबाजी एक्शन में थोड़ा बदलाव आया है। अब यह ठीक हो रहा है। मुझे अभी और सुधार करने की जरूरत है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मैं उन्हें करने में सफल रहूंगा।’’

 

ये भी पढ़ें