Ram Mandir Donation Controversy: आखिर कहां गई दान की गई चांदी की ईंटें? किसकी तिजोरी में पहुँचा श्रीराम के नाम पर चढ़ा चढ़ावा? अब इस समाज ने मांगा स्पष्टीकरण

Ads

Ram Mandir Donation Controversy: आखिर कहां गई दान की गई चांदी की ईंटें? किसकी तिजोरी में पहुँचा श्रीराम के नाम पर चढ़ा चढ़ावा? अब इस समाज ने मांगा स्पष्टीकरण

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 11:16 AM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 11:17 AM IST

Ram Mandir Donation Controversy | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • 200 किलो चांदी दान, सिंधी समाज ने मंदिर ट्रस्ट को दी
  • अब तक कोई आधिकारिक प्रमाण पत्र नहीं मिला
  • समाज ने मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्या: Ram Mandir Donation Controversy उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे को लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, लेकिन आए दिन इस मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच सिंधी समाज (Sindhi Community Ram Mandir) ने भी ने एक बड़ा आरोप लगाया है।

सिंधी समाज ने मांगा स्पष्टीकरण

Ayodhya Latest Update सिंधी समाज का कहना है कि राम मंदिर मंदिर ट्रस्ट को उदारतापूर्वक 200 किलोग्राम चांदी का दान दिया और इसे सचिव चंपत राय तक पहुंचाया, लेकिन आज तक उनकी कोई रसीद नहीं (Ram Mandir Donation Receipt) दी गई है। विश्व सिंधी सेवा संगम के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजू मनवानी ने आरोप लगाया है कि पांच साल बीत जाने के बाद भी चांदी की ईंटों को लेकर ट्रस्ट की ओर से कोई रसीद जारी नहीं की गई है। इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी भी साझा नहीं की गई है। अध्यक्ष डॉ. राजू मनवानी ने अब दान की गई चांदी के ठिकाने के बारे में स्पष्टीकरण मांग रहा है। वे यह पता लगाना चाहेंगे कि क्या राम मंदिर के निर्माण में चांदी का उपयोग किया गया था।

चंपत राय को सौंपी थी 200 ईंटें

डॉ. राजू मनवानी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को सिंधी समाज के सहयोग से 26 जनवरी 2021 को 200 चांदी की ईंटें सौंपी गई थी और ईंटों पर समाज के देवता झूले लाल की तस्वीर थी। इस कार्यक्रम में 12 देशों से सिंधी समाज के प्रतिनिधि अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने इसकी तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि कारसेवक पुरम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को ये 200 ईंटें सौंपी गई थीं।

इन्हें भी पढ़ें:-

सिंधी समाज ने क्या दान दिया था?

200 किलो चांदी की ईंटें।

दान कब और किसे दिया गया था?

26 जनवरी 2021 को महासचिव चंपत राय को।

क्या दान की रसीद दी गई?

नहीं, अब तक कोई रसीद जारी नहीं हुई।