लेबनान में इजराइल के हमलों में 203 लोग मारे गए

Ads

लेबनान में इजराइल के हमलों में 203 लोग मारे गए

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 05:32 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 05:32 PM IST

बेरुत, नौ अप्रैल (एपी) लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को मध्य बेरुत और अन्य क्षेत्रों में इजराइल के हमलों में कम से कम 203 लोग मारे गए।

मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमलों में 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इजराइल और लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के बीच युद्ध छिड़ने के बाद से पिछले पांच सप्ताह में बुधवार को सबसे ज्यादा लोग मारे गए।

इजराइल की सेना ने कहा कि उसने हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि, बिना किसी चेतावनी के जिन इमारतों पर हमला किया गया, उनमें से कई घनी आबादी वाले व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों में थीं, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर नागरिक हताहत हुए।

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इन हमलों को ‘‘बर्बर’’ करार दिया।

एपी आशीष अविनाश

अविनाश