Haiti Stampede Disaster News: यहां पर्यटकों के बीच मची भीषण भगदड़.. 30 लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस तलाश रही हादसे की वजह

Ads

30 killed in stampede in Haiti: हैती के पर्यटन स्थल में भगदड़ से 30 मौतें, बारिश और भीड़ से मचा अफरातफरी

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 06:25 AM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 06:47 AM IST

25 killed in stampede in Haiti || Image - Al Jazeera

HIGHLIGHTS
  • Haiti के ऐतिहासिक किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत
  • भारी भीड़ और बारिश के कारण एंट्री गेट पर मची अफरातफरी
  • प्रधानमंत्री Alix Didier Fils-Aimé ने जताया गहरा शोक

पोर्ट-ऑ-प्रिंस: हैती देश के के उत्तरी ग्रामीण इलाके में स्थित ऐतिहासिक किले सिटाडेल लाफेरिएरे में शनिवार को एक दर्दनाक भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। अफसरों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। (30 killed in stampede in Haiti) जानकारी के मुताबिक़ जब किले में वार्षिक उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे, इसी दौरान यह घटना सामने आई।

कहाँ सामने आया ये हादसा?

हैती के नॉर्ड विभाग के नागरिक सुरक्षा प्रमुख जीन हेनरी पेटिट के मुताबिक यह भगदड़ किले के एंट्री गेट पर हुई। उन्होंने बताया कि अचानक हुई भीड़ और अव्यवस्था के बीच बारिश हो रही थी जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी फैल गई। बता दें की “ला सिटाडेल” के नाम से प्रसिद्ध यह किला देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में छात्र और पर्यटक वार्षिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस ऐतिहासिक किले को 1982 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

देश के प्रधानमंत्री ने जताया शोक

हैती के प्रधानमंत्री एलिक्स डिडिएर फिल्स-एमे ने एक आधिकारिक बयान में मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। (30 killed in stampede in Haiti) हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान और सटीक संख्या को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

अब तक 30 लोगों के मौत की पुष्टि

संस्कृति और संचार मंत्री इमैनुअल मेनार्ड ने भी 30 मौतों की पुष्टि की है और बताया कि घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी जा रही है। बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा है। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब हैती पहले से ही हिंसा और प्राकृतिक आपदाओं जैसी कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

कांस्टेबल पर धर्म परिवर्तन और विवाह का दबाव डालने के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

आशा भोसले से पुस्तक विमोचन कराने की हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा अधूरी रह गई

उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों को दोगुना ओवरटाइम भुगतान देने का निर्देश दिया

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा भारत: शर्मा

वैशाली हारीं, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ और भी रोमांचक

1. हादसा कहाँ हुआ था?

यह हादसा Citadelle Laferrière किले के एंट्री गेट पर हुआ था।

2. भगदड़ की मुख्य वजह क्या थी?

भारी भीड़, बारिश और अव्यवस्था के कारण लोगों में अचानक अफरातफरी फैल गई।

3. सरकार ने क्या प्रतिक्रिया दी?

प्रधानमंत्री Alix Didier Fils-Aimé ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।