किंशासा (कांगो), 15 मई (एपी) अफ्रीका की शीर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्था ने शुक्रवार को कांगो के सुदूरवर्ती इटुरी प्रांत में इबोला वायरस के नए प्रकोप की पुष्टि की जिससे 246 लोगों के संक्रमित होने का संदेह है और अब तक 65 लोगों की मृत्यु दर्ज की जा चुकी है।
शीर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्था ‘अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र’ (सीडीसी) ने एक बयान में कहा कि वायरस के संक्रमण से लोगों की मौत और संदिग्ध मामले मुख्य रूप से मोंगवालू और रवाम्पारा स्वास्थ्य क्षेत्रों में दर्ज किए गए हैं।
एजेंसी ने कहा, ‘‘प्रयोगशाला में जिन मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें से चार की मौत हो चुकी है। बुनिया में भी संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें संक्रमण की पुष्टि होना बाकी है।’’
एपी
सुरभि मनीषा
मनीषा