बेरुत, नौ अप्रैल (एपी) अल जजीरा नेटवर्क और गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजराइल के हमलों में बुधवार को गाजा में अल जजीरा के एक संवाददाता की मौत हो गई। वहीं, ‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट’ संगठन और उसके एक नेटवर्क ने बताया कि इस हमले में लेबनान की दो महिला पत्रकार भी मारी गई हैं।
इजराइली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने ‘एक्स’ पर बताया कि मोहम्मद विशाह पश्चिमी गाजा शहर में ड्रोन हमले में मारे गए। उन्होंने विशाह को हमास का सदस्य बताते हुए 2024 के एक ट्वीट को दोबारा साझा किया जिसमें विशाह को अन्य पदों के साथ-साथ हमास की सैन्य शाखा में एक ‘‘प्रमुख कमांडर’’ के रूप में वर्णित किया गया था।
लेबनान में बुधवार को हिजबुल्ला को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हमलों में 180 से अधिक लोग मारे गए, वहीं सवत अल-फराह की प्रस्तुतकर्ता गादा दयेख और हिजबुल्ला के अल-मनार टीवी और अल-नूर रेडियो की रिपोर्टर और प्रस्तुतकर्ता सुजान खलील की भी मौत हो गई।
एपी तान्या सिम्मी सुरभि
सुरभि