America Iran War Update: ‘हमारा कर्नल कभी अकेला नहीं था..’, ट्रंप ने बताया कैसे मौत के मुहाने से वापस लाया गया अमेरिकी सैनिक, इस हाल में मिला था…

Ads

America Iran War Update: 'हमारा कर्नल कभी अकेला नहीं था..', ट्रंप ने बताया कैसे मौत के मुहाने से वापस लाया गया अमेरिकी सैनिक, इस हाल में मिला था...

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 05:33 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 08:13 PM IST

donald trump/ image surce: wikimedia

HIGHLIGHTS
  • ईरान में फंसा अमेरिकी कर्नल
  • ट्रंप ने सफल रेस्क्यू का दावा
  • 24 घंटे चली निगरानी और प्लान

America Iran War Update: मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ लेता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए एक बड़े सैन्य ऑपरेशन की सफलता का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि दुश्मन के इलाके में फंसे एक अमेरिकी कर्नल का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। ट्रंप के अनुसार, यह जवान Iran में दुश्मन की सीमा के पीछे फंसा हुआ था, लेकिन वह कभी भी वास्तव में अकेला नहीं था। उन्होंने कहा कि कमांडर-इन-चीफ के रूप में वह खुद और पूरा सैन्य नेतृत्व लगातार 24 घंटे इस मिशन पर नजर बनाए हुए था और सटीक योजना के तहत ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

Donald Trump: अमेरिका का बड़ा सैन्य ऑपरेशन सफल रहा-ट्रंप

ट्रंप ने आगे बताया कि उनके निर्देश पर अमेरिकी सेना ने कई विशेष विमान भेजे, जो दुनिया के सबसे घातक हथियारों से लैस थे, और इसी रणनीति के चलते मिशन पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन में कोई भी अमेरिकी सैनिक घायल या शहीद नहीं हुआ, जो इसे और भी खास बनाता है। ट्रंप ने कहा कि rescued कर्नल अब सुरक्षित और स्वस्थ हैं और जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि अमेरिका अपने किसी भी योद्धा को कभी अकेला नहीं छोड़ता और यह पल हर अमेरिकी के लिए गर्व का विषय है। अंत में उन्होंने ईश्वर से सैनिकों की सुरक्षा की प्रार्थना की और सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं भी दीं।

इसी बीच, इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) के मुताबिक, ईरान के सशस्त्र बलों ने एक परिवहन विमान और दो अमेरिकी हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाया है। हालांकि, इस हमले को लेकर स्वतंत्र रूप से पुष्टि की स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।

Iran US tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया अल्टीमेटम

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए बड़ा अल्टीमेटम जारी किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान के पास समय तेजी से खत्म हो रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी ईरान को 10 दिनों की मोहलत दी गई थी और अब 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की शर्त रखी गई है। ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि अगर ईरान इस मांग को पूरा नहीं करता, तो उसके ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Middle East conflict news: ईरान ने अमेरिकी अल्टीमेटम पर तीखी प्रतिक्रिया दी

वहीं, ईरान ने अमेरिकी अल्टीमेटम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी पक्ष ने ट्रंप की चेतावनी को उनकी घबराहट और बेबसी का संकेत बताया है। ईरान ने कहा कि इस तरह की धमकियां देना अमेरिका की कमजोरी को दर्शाता है और अगर कोई आक्रामक कदम उठाया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। यहां तक कि ईरान ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई ट्रंप के लिए “जहन्नुम के दरवाजे खोल सकती है।” दोनों देशों के बीच बढ़ती इस बयानबाजी ने वैश्विक स्तर पर चिंता को और गहरा कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें :-