वारसा, 28 अप्रैल (एपी) बेलारूस में कैद पत्रकार आंद्रेज पोक्ज़ोबुट को पोलैंड के साथ कैदियों की अदला-बदली के तहत रिहा कर दिया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस समझौते के तहत कुल 10 कैदियों को रिहा किया गया।
पोक्ज़ोबुट पोलैंड के अखबार गजेटा वायबोर्कजा के संवाददाता हैं। उन्हें वर्ष 2021 में गिरफ्तार किया गया था।
वह एक ऐसे मामले में आठ साल के कारावास की सजा काट रहे थे, जिसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया गया था।
उनकी गिरफ्तारी की यूरोप में व्यापक आलोचना हुई थी। उन्हें बाद में यूरोपीय संघ का सबसे प्रतिष्ठित मानवाधिकार पुरस्कार भी मिला था।
पोलैंड के विदेश मंत्री राडेक सिकोरस्की ने उन्हें स्वतंत्रता की लड़ाई का प्रतीक बताया।
अधिकारियों के अनुसार, यह अदला-बदली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान बेलारूस और पश्चिम के बीच मजबूत संबंधों को चिह्नित करने वाली अमेरिकी वार्ता के माध्यम से कैदियों की रिहाई की शृंखला में नवीनतम घटना है।
ट्रंप के बेलारूस के लिए विशेष दूत जॉन कोएल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि अदला-बदली के तहत पोलैंड के तीन और मोल्दोवा के दो नागरिकों को रिहा किया गया है।
एपी
राखी वैभव
वैभव