लॉस एंजिलिस, एक मई (एपी) अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स पर कैलिफोर्निया में मादक पदार्थ और शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वेंचुरा काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय ने बताया कि 44 वर्षीय ‘पॉप’ गायिका पर शराब पीकर और मादक पदार्थ के नशे में गाड़ी चलाने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया गया।
इस मामले में स्पीयर्स के प्रतिनिधि ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।
आपराधिक शिकायत में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि स्पीयर्स पर किस प्रकार की शराब या मादक पदार्थों का कितनी मात्रा में सेवन करने का आरोप है।
‘कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल’ (सीएचपी) के अनुसार, स्पीयर्स को चार मार्च को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह अपने घर के पास यूएस 101 पर अपनी काली बीएमडब्ल्यू तेज और अनियंत्रित तरीके से चला रही थी।
सीएचपी ने बताया कि वह नशे में लग रही थीं और बाद में जांच के बाद उन्हें शराब और मादक पदार्थों के संयुक्त प्रभाव में वाहन चलाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया और वेंचुरा काउंटी की जेल ले जाया गया। उन्हें अगले दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
एपी तान्या सिम्मी
सिम्मी