अमेरिका अगर खुद को आगे रखकर बात करे तो समझौता संभव: ईरानी अधिकारी

Ads

अमेरिका अगर खुद को आगे रखकर बात करे तो समझौता संभव: ईरानी अधिकारी

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 06:57 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 06:57 PM IST

दुबई, 11 अप्रैल (एपी) ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने शनिवार को कहा कि अमेरिका-ईरान शांति वार्ताओं के माध्यम से तभी कोई समझौता हो सकता है जब अमेरिकी अधिकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “अमेरिका फर्स्ट” सिद्धांत को ध्यान में रखकर अपने देश के हित के लिए काम करें।

आरिफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “हालांकि अगर हमारे सामने इजराइल को पहले रखा जाता है तो कोई समझौता नहीं होगा।”

उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि अगर वार्ता विफल रही और अमेरिका व इजराइल ने ईरान के खिलाफ फिर से युद्ध शुरू किया तो दुनिया को भारी कीमत चुकानी होगी।

एपी जोहेब पवनेश

पवनेश