Home » World » Sexual Misconduct Allegations Shake California Politics, Governor Hopeful Under Fire
Eric Swalwell Allegations News : नशे में दरिंदगी के आरोपों से घिरे दिग्गज सांसद, कई महिलाओं ने लगाया रेप का आरोप, बोले-“माना मैं संत नहीं हूं…”
Ads
कैलिफोर्निया की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब डेमोक्रेट नेता एरिक स्वालवेल पर कई महिलाओं ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए। विवाद बढ़ने के बाद उनकी ही पार्टी में इस्तीफे की मांग उठने लगी है।
नई दिल्ली : Eric Swalwell Allegations News कैलिफोर्निया की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गवर्नर पद के प्रमुख दावेदार और डेमोक्रेट नेता एरिक स्वालवेल पर एक के बाद एक कई महिलाओं ने गंभीर यौन शोषण के आरोप लगाए। एक पूर्व महिला स्टाफर ने सीएनएन (CNN) को बताया कि साल 2024 में स्वालवेल ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके अलावा, तीन अन्य महिलाओं ने भी स्वालवेल पर बिना सहमति के छूने, आपत्तिजनक मैसेज भेजने और अनुचित व्यवहार करने के दावे किए हैं। इन आरोपों के बाद उनकी अपनी पार्टी के भीतर से ही उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है।
स्वालवेल ने आरोपों को बताया निराधार
45 वर्षीय सांसद स्वालवेल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें निराधार बताया है। Nancy Pelosi Swalwell Resignation स्वालवेल ने एक वीडियो मैसेज जारी कर अपनी पत्नी से माफी मांगी है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि “मैं कोई संत नहीं हूं, मगर ये आरोप झूठे हैं।” उनके वकीलों ने साफ किया है कि स्वालवेल के अपने किसी स्टाफ सदस्य के साथ कभी कोई यौन संबंध नहीं रहे। कानूनी टीम ने आरोप लगाने वाली महिलाओं को नोटिस भेजकर चेतावनी दी है कि वे अपने दावे वापस लें, वरना मानहानि की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।
इस्तीफे की बढ़ी मांग
मामले के तूल पकड़ते ही डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर भी विद्रोह शुरू हो गया है। पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी और लेफ्टिनेंट गवर्नर एलेनी कूनालाकिस ने स्वालवेल से तुरंत चुनावी दौड़ से हटने की अपील की है। इतना ही नहीं, स्वालवेल के अभियान से जुड़े कई अहम सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है, जिनमें अभियान समिति के प्रमुख जिमी गोमेज भी शामिल हैं।
NEW: Rep. Eric Swalwell, who previously said we should “believe survivors,” says we shouldn’t believe the woman who accused him of s*xual assault.
“These allegations of s*xual assault are flat false. They are absolutely false.”