नेपाल के ताप्लेजुंग जिले में चार तीव्रता का भूकंप

Ads

नेपाल के ताप्लेजुंग जिले में चार तीव्रता का भूकंप

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 04:19 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 04:19 PM IST

काठमांडू, 10 फरवरी (भाषा) नेपाल के ताप्लेजुंग जिले में मंगलवार को चार तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप से किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के अनुसार, भूकंप सोमवार देर रात दो बजकर 47 मिनट पर आया और इसका केन्द्र ताप्लेजुंग जिले के कंचनजंगा में था।

सूत्रों के अनुसार, पूर्वी नेपाल के अन्य जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भाषा खारी नरेश

नरेश